Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 9 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले गिफ्टी निफ्टी बढ़त के साथ 25,154 के आसपास कारोबार करते हुए बाजार के लिए शुभ संकेत दे रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने छह दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। 8 अक्टूबर को निफ्टी 25,000 से ऊपर के स्तर पर बंद हुआ। कल मेटल को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी आई थी। आरबीआई नीति के पहले बाजार शॉर्ट कवरिंग के मूड में था। पिछले छह कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क में गिरावट देखने को मिली है। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों के जोखिम उठाने की भावना को कमजोर कर दिया है। इसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी 6 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं।
