Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : कल हुई अमेरिकी बाजारों की मजबूत बंदी और एशियाई बाजारों की तेजी के साथ शुरुआत के बाद गिफ्ट निफ्टी से आज दिन के सकारात्मक शुरुआत का संकेत मिल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 9:04 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने दूसरे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 2 जुलाई को 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 648 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

Market news : बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 जुलाई को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। GIFT निफ्टी से बाजार के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल करीब 80 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, पिछले कारोाबरी सत्र की बात करें तो पिछले सत्र में मजबूत बढ़त दर्ज करने के बाद, 2 जुलाई को पूरे सत्र में बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और निफ्टी पहली बार 24,200 के पार चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 34.74 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 79,441.45 पर बंद हुआ था और निफ्टी 18.2 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,123.80 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

HDFC बैंक में FIIs शेयरहोल्डिंग 55% के नीचे, MSCI में बढ़ेगा वेटेज !

HDFC BANK में आज तगड़ा एक्शन दिख सकता है। बैंक में जून तिमाही में FII शेयर होल्डिंग 55 फीसदी के नीचे आने से MSCI इंडेक्स में वेटेज बढ़ने की गुंजाइश बढ़ी। स्टॉक में 3 से 4 बिलियन डॉलर की खरीदारी संभव है। इसका ADR करीब 4.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें