Market overview : गिफ्ट-निफ्टी से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। भारतीय इक्विटी इंडेक्स कल शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में असफल रहने के बाद सपाट बंद हुए थे। निफ्टी चौतरफा बिकवाली के कारण 25,100 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 13.53 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,186.81 पर और निफ्टी 29.80 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,060.90 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत गिरा था, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
