Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market News: भारत में भी ब्रॉडर मार्केट के बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। एसजीएक्स वायदा ने भी आजा यानी 19 मई को शुरुआती कारोबार में 18323 का हाई हिट किया है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61,431 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 18129 पर बंद हुआ था
Stock Market:एसजीएक्स निफ्टी शुक्रवार को 41 अंकों की बढ़त के साथ भारत में ब्रॉडर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर SGX वायदा 18220 पर नजर आ रहा है
Stock Market News: शुक्रवार को बाजार के मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज के सत्र में 18180 के स्तर पर खुलने के बाद एसजीएक्स निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे भारत में भी ब्रॉडर मार्केट के बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। एसजीएक्स वायदा ने भी आजा यानी 19 मई को शुरुआती कारोबार में 18323 का हाई हिट किया है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61,431 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 18129 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने 200- डे मूविंग एवरेज के ऊपर टिका हुआ है।
आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18104 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18058 और 17985 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18251 फिर 18296 और 18370 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43680 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43584 और 43430 पर स्थित हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
बल्क डील
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज: कंपनी को प्रमोटर दिवाकर अग्रवाल ने वीजा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रोवाइडर में 1.12 करोड़ इक्विटी शेयर या 2.72 फीसदी हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 175.24 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेची है, जिसकी कीमत 196.3 करोड़ रुपये है। प्रमोटरों में दिवाकर अग्रवाल के पास मार्च 2023 तक कंपनी में 8.49 फीसदी हिस्सेदारी या 3.48 करोड़ शेयर थे।
19 मई और 20 मई को आने वाले नतीजे
19 मई यानी आज एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, ज़ोमैटो, एबट इंडिया, अल्केम लैबोरेटरीज, बंधन बैंक, कोचीन शिपयार्ड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, दिलीप बिल्डकॉन, डेल्हीवरी, एल्गी इक्विपमेंट्स, ईपीएल, जीएटीआई, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट, मिंडा कॉर्पोरेशन, मुथूट फाइनेंस, नारायण हृदयालय, एनएलसी इंडिया, सन टीवी नेटवर्क, वीए टेक वबाग और वेलस्पन एंटरप्राइजेज के 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
वहीं, 20 मई यानी कल डिविस लेबोरेटरीज, आंध्र पेट्रोकेमिकल्स, अरिहंत कैपिटल मार्केट्स, अतुल ऑटो, बालाजी एमाइन्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, गोदावरी पावर एंड इस्पात, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, नीलकमल, स्वान एनर्जी, वीआरएल लॉजिस्टिक्स और जुआरी एग्रो केमिकल्स के 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे।
एसजीएक्स निफ्टी
एसजीएक्स निफ्टी शुक्रवार को 41 अंकों की बढ़त के साथ भारत में ब्रॉडर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर SGX वायदा 18220 पर नजर आ रहा है।
18 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 970.18 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 849.96 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 मई को NSE पर 8 स्टॉक L&T Finance Holdings,Aditya Birla Fashion & Retail, LIC Housing Finance,Balrampur Chini Mills, Delta Corp, GNFC, Punjab National Bankऔर Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
यूरोपीय बाजार
अमेरिकी ऋण सीमा वार्ता (debt ceiling talks) में प्रगति होने और कई सेक्टरों के मजबूत प्रदर्शन के कारण यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.43 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। इसमें ऑटो में 2.5 फीसदी और टेक स्टॉक में भी 2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।
रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक कॉमर्जबैंक और फॉक्सवैगन सहित कई स्टॉक में तेजी के चलते जर्मनी का DAX 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, ब्रिटिश टेलीकॉम दिग्गज बीटी के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट के बावजूद यूके का एफटीएसई 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा।
अमेरिकी बाजार
US में डेट सीलिंग डील होने की उम्मीद में ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। S&P 9 महीने तो NASDAQ 1 साल की ऊंचाई पर पहुंचा। अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। डाओ जोंस 115 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्स 9 महीनों की ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डेक कल 1 साल की ऊंचाई पर बंद हुआ। बीते 4 सत्रों में नैस्डेक करीब 4% चढ़ा है।
इस हफ्ते US की 2 सालों की बॉन्ड यील्ड 0.30% चढ़ी है। वहीं डॉलर इंडेक्स 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। वॉलमार्ट ने पेश किए अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए है। Q1 में वॉलमार्ट की बिक्री करीब 8% बढ़ी है। Q1 में कंपनी की आय बढ़कर $15230 करोड़ रही है। कंपनी का कहना है कि आय 3.5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 35.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 30,892.47 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.65 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी चढ़कर 16,128.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19,463.46 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 3,282.35 के स्तर पर दिख रहा है।