Get App

Share Market: एक दिन में लोगों के ₹1 लाख करोड़ डूबे, फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने कराया सबसे अधिक नुकसान

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 365 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 19,430 के स्तर पर आ गया। इसके चलते सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Vikrant singhअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 5:47 PM
Share Market: एक दिन में लोगों के ₹1 लाख करोड़ डूबे, फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने कराया सबसे अधिक नुकसान
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 304.58 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 365 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 19,430 के स्तर पर आ गया। इसके चलते सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गए। अधिक सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट फार्मा, बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉकैप इंडेक्स क्रमश: 0.13 फीसदी और 0.31 फीसदी गिरकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 365.53 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 65,322.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 114.80 अंक या 0.59 फीसदी बढ़कर 19,428.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 अगस्त को गिरकर 304.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 10 अगस्त को 305.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें