Get App

शेयर बाजार की हालत खराब! जिम्बाब्वे से भी ज्यादा निवेशकों का भारत में डूबा पैसा

ब्लूमबर्ग ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को लेकर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में अब तक दुनिया भर के शेयर बाजारों में सबसे खराब प्रदर्शन भारत का रहा है, जो दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा बाजार है। भारत के मार्केट कैप में इस साल सबसे अधिक 18.33 फीसदी की गिरावट आई है।

moneycontrol desk 1अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 5:38 PM
शेयर बाजार की हालत खराब! जिम्बाब्वे से भी ज्यादा निवेशकों का भारत में डूबा पैसा
Stock Market Woes: 2025 की शुरुआत से ही सेंसेक्स और निफ्टी अब तक करीब 2.6% नीचे आ चुके हैं

क्या आपको यकीन होगा कि 2025 में भारत का शेयर बाजार इतना गिर चुका है कि उसने जिम्बाब्वे और आइसलैंड को भी पीछे छोड़ दिया है? जी हां! भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप इस समय 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 4 लाख करोड़ डॉलर के नीचे आ गया है, और यह पिछले 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है। विदेशी निवेशकों के बाजार से पैसे निकालने का साफ असर देखा जा रहा है। आखिर शेयर बाजार में यह गिरावट क्यों आ रही है? बाकी देशों का मुकाबला भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा है? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

ब्लूमबर्ग ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को लेकर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में अब तक दुनिया भर के शेयर बाजारों में सबसे खराब प्रदर्शन भारत का रहा है, जो दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा बाजार है। भारत के मार्केट कैप में इस साल सबसे अधिक 18.33 फीसदी की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे हैं। यहां 18.3 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि आइसलैंड 18 फीसदी की गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर है।

इसकी तुलना में दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट अमेरिका का मार्केट कैप इस साल अब तक 3 फीसदी बढ़ा है। वहीं चीन और जापान के मार्केट कैप में भी 2.2 फीसदी का इजाफा देखा गया। सबसे अधिक तेजी फ्रांस में देखने को मिली, जहां का मार्केट कैप इस साल अबतक 9.9 फीसदी बढ़ा है।

शेयर बाजार में क्यों आ रही इतनी गिरावट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें