Get App

Stock of the day : नतीजों के बाद 15% तक भागे ये शेयर, बने रहें या बुक कर लें मुनाफा?

आरती इंडस्ट्रीज में भी जोरदार तेजी है ये आज का स्टॉक ऑफ द डे है। कंपनी को एक मल्टीनेशनल कंपनी से चार साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 6000 करोड़ रुपए है। पिछले 1महीने में कंपनी को दूसरा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये शेयर भी करीब 4 फीसदी भागा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 5:45 PM
Stock of the day : नतीजों के बाद 15% तक भागे ये शेयर,  बने रहें या बुक कर लें मुनाफा?
LTI माइंडट्री और ICICI प्रू लाइफ भी आज फोकस में है। इन दोनों शेयरों में आज 10-10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Stock of the day : सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि OFSS का शेयर आज स्टॉक ऑफ द डे बना हुआ है। स्टॉक में 15-16 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में तिमाही और सलाना दोनों आधार पर जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी मार्जिन भी काफी बढ़चढ़ कर आए है। अच्छे रिजल्ट के बाद उम्मीद है कि आने वाले क्वार्टस में भी ग्रोथ बनी रहेगी।

इसके अलावा आरती इंडस्ट्रीज में भी जोरदार तेजी है ये आज का स्टॉक ऑफ द डे है। कंपनी को एक मल्टीनेशनल कंपनी से चार साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 6000 करोड़ रुपए है। पिछले 1महीने में कंपनी को दूसरा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये शेयर भी करीब 4 फीसदी भागा है।

LTI माइंडट्री और ICICI प्रू लाइफ भी आज फोकस में है। इन दोनों शेयरों में आज 10-10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद से कमजोर नजीजों और नतीजों के बाद मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री ने इस दोनों शेयरों को आज बड़ी चोट पहुंचाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें