Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव आखिरकार शुक्रवार को थम गया। तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे थे। फिर शुक्रवार को ये करीब आधा फीसदी मजबूत हुए। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81,224.75 और निफ्टी 24,854.05 पर है। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहा है यानी मार्केट बढ़त के साथ खुल सकता है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे और कुछ के कल यानी गुरुवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
