Stock Radar: इन शेयरों में आज दिखेगी हलचल, इंट्रा-डे में ही ताबड़तोड़ कमाई का मौका
Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81006.61 और निफ्टी 24749.85 पर है
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ओबेरॉय रियल्टी समेत कई कंपनियां आज सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों से घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। तीन कारोबारी दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी टूटे हैं। निफ्टी टूटकर 25750 के नीचे आ गया है और सेंसेक्स भी 81000 से हल्का ही ऊपर है। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81006.61 और निफ्टी 24749.85 पर है। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से रेड सिग्नल मिल रहा है यानी मार्केट गिरावट के साथ खुल सकता है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे और कुछ के कल यानी गुरुवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
18 अक्टूबर को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, एथर इंडस्ट्रीज, एलएंडटी फाइनेंस, मानबा फाइनेंस, मास्टेक, जिंदल शॉ, ओबेरॉय रियल्टी, हिंदुस्तान जिंक, तेजस नेटवर्क्स, केसोराम इंडस्ट्रीज, आशापुरी गोल्ड ऑर्नामेंट, बनारस होटल्स, बेस्ट एग्रो लाइफ, डंकेन इंजीनियरिंग, एलेकों इंजीनियरिंग, गणेश हाउसिंग कॉरपोरेशन, जीएनए एक्सल्स, इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस, मंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, मुद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, पोन्नी शुगर (एरोड), सर्वेश्वर फूड्स, सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, और ट्री हाउस एजुकेशन आज सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
19 अक्टूबर को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, आरबीएल बैंक, डालमिया भारत, यूको बैंक, इंडिया मार्ट इंटरमेश, MCX, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया, पीसी ज्वेलर, पंजाब एंड सिंध बैंक, रॉसारी बायोटेक, सेशासायी पेपर एंड बोर्ड्स, एसएम ऑटो स्टैंपिंग, ट्राइडेंट लाइफलाइन, ऐको लाइफ साइंसेज, हाई एनर्जी बैटरीज, और लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स 19 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।
गुरुवार को इन कंपनियों के आए नतीजे
Infosys
जुलाई-सितंबर 2024 में तिमाही आधार पर इंफोसिस का कंसालिडेटेड मुनाफा 2.2 फीसदी उछलकर 6,506 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 4.2% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये, EBIT भी 4.4% बढ़कर 8,649 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्जिन 21.1 फीसदी पर स्थिर बना रहा है। वहीं डॉलर रेवेन्यू 3.8 फीसदी उछलकर $489.4 करोड़ पर पहुंच गया। कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 3.1 फीसदी रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में 3-4 फीसदी से बढ़ाकर 3.75-4.75 फीसदी कर दिया है। वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 20-22 फीसदी पर बना हुआ है। कंपनी ने 21 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।
Wipro
जुलाई-सितंबर 2024 में तिमाही आधार पर विप्रो का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 1.4% बढ़कर 22,195.7 करोड़ रुपये, EBIT भी 3.5% बढ़कर 3,732.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्जिन 16.5 फीसदी से बढ़कर 16.8 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं डॉलर रेवेन्यू 1.3 फीसदी उछलकर $266.01 करोड़ पर पहुंच गया। कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 0.6 फीसदी रही। लॉर्ज डील बुकिंग्स 28.8 फीसदी बढ़कर 150 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया है। विप्रो के मुताबिक दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू $260.7-$266.0 करोड़ की रेंज में रह सकता है।
Axis Bank
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 18 फीसदी उछलकर 6,918 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम 9 फीसदी बढ़कर 13,483 करोड़ रुपये, प्रोविजन एंड कंटेजेंसीज 814.6 करोड़ रुपये से 2204 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 1.54 फीसदी से गिरकर 1.44 फीसदी पर आ गया लेकिन नेट एनपीए इस दौरान 0.34 फीसदी पर बना हुआ है।
LTIMindtree
जुलाई-सितंबर 2024 में तिमाही आधार पर एलटीआईमाइंडट्री का कंसालिडेटेड मुनाफा 10.3 फीसदी उछलकर 1,251.6 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 3.2% बढ़कर 9,432.9 करोड़ रुपये, EBIT भी 6.4% बढ़कर 1,458.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्जिन 15 फीसदी से बढ़कर 15.5 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं डॉलर रेवेन्यू 2.8 फीसदी उछलकर $112.66 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने 20 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।
Polycab India
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर पॉलीकैब इंडिया का कंसालिडेटेड मुनाफा 3.6 फीसदी उछलकर 445.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 30.4% बढ़कर 5,498.4 करोड़ रुपये, EBIT भी 3.7% बढ़कर 631.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि मार्जिन 2.90 फीसदी गिरकर 11.5 फीसदी पर आ गया।
Tata Chemicals
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा केमिकल्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 46 फीसदी गिरकर 267 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 0.03% बढ़कर 3,999 करोड़ रुपये, EBIT तो 24.5% गिरकर 618 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्जिन भी 5 फीसदी गिरकर 15.5 फीसदी पर आ गया।
इन शेयरों पर पड़ेगा कॉरपोरेट हलचलों का असर
Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते में ₹5 लाख से कम की जमा पर ब्याज दरों को 0.50 फीसदी कम कर दिया है और अब नई दर 3% हो गई है। इससे पहले बैंक ने सेविंग्स अकाउंट्स के ब्याज दरों के लिए दो स्लैब पेश किए थे- ₹50 लाख से कम की जमा पर 3.5% और ₹50 लाख से अधिक की जमा वाले खाते के लिए 4%। ₹5 लाख से अधिक की जमा पर ब्याज दरों में को बदलाव नहीं हुआ है।
Zomato
जोमैटो के बोर्ड की 22 अक्टूबर को बैठक होगी। इसमें सितंबर तिमाही के नतीजे के साथ-साथ क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Reliance Industries
रिलायंस ब्रांड्स के पूर्ण मालिकाना हक वाली रिलायंस ब्रांड्स होल्डिंग यूके ने मदरकेयर पीएलसी के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत किया है। दोनों मिलकर एक नया ज्वाइंट वेंचर बनाएंगे जिसके पास भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश में मदरकेयर ब्रांड और इसकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का मालिकाना हक होगा। रिलायंस ब्रांड्स ने वर्ष 2018 में भारतीय बाजार के लिए यूके के मदरकेयर ब्रांड के राइट्स हासिल किए थे। नए ज्वाइंट वेंचर में रिलायंस ब्रांड्स होल्डिंग की 51% हिस्सेदारी रखेगी।
Nitco
नीटको ने एलआईसी के साथ अपनी डेट फैसिलिटीज का एक ही बार में निपटारा कर दिया। LIC ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और कंपनी ने 16 अक्टूबर को अपना पूरा बकाया एक ही बार में चुका दिया।
Adani Enterprises
अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए ₹4,200 करोड़ जुटा लिए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
Aether Industries
एथर इंडस्ट्रीज ने 15 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट में से एक और 5 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट (ऑटो-ट्रैकर मॉड्यूल) फैसिलिटीज को चालू कर दिया है। इसके साथ अब कुल 10 मेगावॉट चालू हो गया है और बाकी पर अगले महीने में काम पूरा होने की उम्मीद है।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेस को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से फ्लुड्रोकार्टिसोन एसीटेट टैबलेट USP, 0.1 एमजी के उत्पादन की मंजूरी मिल गई है। इस टैबलेट का इस्तेमाल ऐडिसन की बीमारी में और एड्रोजेनिटल सिंड्रोम के इलाज में होता है।
Coromandel International
कोरोमंडल इंटरनेशनल ने वियतनाम में अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी कोरोमंडल वियतनाम सेटअप की है। यह सहायक कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल को क्रॉप न्यूट्रिशन, क्रॉप प्रोटेक्शन केमिकल्स और बॉयो-प्रोडक्ट्स जैसे एग्रीकल्चरल इनपुट के फुटकर-थोक बिक्री और आयात-निर्यात में मदद करेगी।
Mahanagar Telephone Nigam
पंजाब एंड सिंध बैंक ने MTNL के खातों को 8 अक्टूबर से एनपीए घोषित कर दिया।
Network People Services Technologies (NPST)
बोर्ड ने 17 अक्टूबर से कंपनी के सीईओ के रूप में दीपक चंद ठाकुर की नियुक्ति की है। CEO बनने से पहले दीपक चंद ठाकुर कंपनी के चेयरमैन और एमडी थे। इसके अलावा बोर्ड ने NSE SME एक्सचेंज से NSE के मुख्य बोर्ड में जाने की मंजूरी मांगी और बीएसई से भी ऐसी मंजूरी मांगी है।
Indraprastha Gas (IGL)
गैल इंडिया ने इंद्रप्रस्थ गैस को घरेलू गैस आवंटन में बड़ी कटौती की है और यह 21% कम है। इससे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर निगेटिव असर पड़ेगा। कंपनी इसके असर को कम करने के लिए प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रही है।
Mahanagar Gas (MGL)
महानगर गैस को 16 अक्टूबर से CNG ट्रांसपोर्ट एलोकेशन में 20% की कटौती की गई है। आवंटन में बड़ी कमी से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी को झटका लगेगा। इस कमी को पूरा करने के लिए कंपनी ONGC से बातचीत कर और बेंचमार्क से जुड़े लॉन्ग टर्म गैस कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए विकल्पों की तलाश कर रही है।
स्प्लिट की एक्स-डेट, एक्स-डिविडेंड स्टॉक्स और राइट्स के लिए एक्स-डेट
आज HEG, हमिंग बर्ड एजुकेशन, साचेता मेटल्स के शेयरों के स्प्लिट की एक्स-डेट है। इसके अलावा टीसीएस और आनंद राठी वेल्थ आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो बेला कासा फैशन एंड रिटेल, IGC इंडस्ट्रीज, थिंकिंक पिक्चर्ज राइट्स के राइट्स के लिए एक्स-डेट है।
F&O Ban
बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, GNFC, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, IDFC फर्स्ट बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एलुमिनियम कंपनी, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, SAIL और टाटा केमिकल्स में F&O में नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।