Get App

Stock to Buy: कमाई का मौका! JP मॉर्गन ने इन 2 शेयरों पर लगाया दांव, 22% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने वायर और केबल सेक्टर की दो कंपनियों के शेयरों को “ओवरवेट” की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इनमें केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) और पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इन दोनों शेयरों में मौजूदा स्तर से 15% से 22% तक की तेजी देखने को मिल सकती है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 1:46 PM
Stock to Buy: कमाई का मौका! JP मॉर्गन ने इन 2 शेयरों पर लगाया दांव, 22% तक मिल सकता है रिटर्न
Stocks to Buy: जेपी मॉर्गन ने पॉलीकैब इंडिया के लिए 8,900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने वायर और केबल सेक्टर की दो कंपनियों के शेयरों को “ओवरवेट” की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इनमें केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) और पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इन दोनों शेयरों में मौजूदा स्तर से 15% से 22% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

जेपी मॉर्गन ने KEI इंडस्ट्रीज के लिए 5,250 रुपये और पॉलीकैब इंडिया के लिए 8,900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह KEI इंडस्ट्रीज में करीब 21.5% और पॉलीकैब इंडिया में लगभग 15.7% की संभावित तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये दोनों कंपनियां भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिफिकेशन और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे लॉन्ग-टर्म ट्रेंड्स का सीधा फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में हैं। रिपोर्ट में इन्हें “पिक्स एंड शोवल्स” प्ले बताया गया है> यानी ऐसे सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी, जो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी बदलाव का आधार बनते हैं।

जेपी मॉर्गन का यह भी कहना है कि आने वाले समय में इन दोनों कंपनियों के अर्निंग प्रति शेयर (EPS) अनुमानों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसकी एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉपर की कीमतों में तेजी है, जो केबल और वायर कंपनियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 के लिए पॉलीकैब और KEI इंडस्ट्रीज के EPS अनुमान बाजार की आम सहमति से 8% से 12% अधिक हैं।

हालांकि रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि वायर और केबल सेक्टर में बड़े कॉरपोरेट समूहों की एंट्री से कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। खास तौर पर वायर सेगमेंट में नए खिलाड़ियों के आने से इंडस्ट्री मार्जिन और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉय्ड (RoCE) पर दबाव पड़ सकता है। इसके बावजूद JP मॉर्गन का मानना है कि अपने मजबूत ब्रांड, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और स्केल की वजह से KEI इंडस्ट्रीज और Polycab अपनी राइवल कंपनियों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें