Get App

Stocks to BUY: ये 8 मिडकैप शेयर दे सकते हैं 84% तक का रिटर्न, UBS ने लगाया बड़ा दांव

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने भारतीय मिडकैप शेयरों पर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने 8 चुनिंदा मिडकैप शेयरों पर दांव लगाया है। UBS का कहना है कि ये शेयर आने वाले समय में 15% से लेकर 84% तक का रिटर्न देने की संभावना रखते हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 11:00 AM
Stocks to BUY: ये 8 मिडकैप शेयर दे सकते हैं 84% तक का रिटर्न, UBS ने लगाया बड़ा दांव
Stocks to BUY: यूबीएस का कहना है कि घरेलू फंड मैनेजर्स तेजी से लार्जकैप शेयरों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने भारतीय मिडकैप शेयरों पर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने 8 चुनिंदा मिडकैप शेयरों पर दांव लगाया है। UBS का कहना है कि ये शेयर आने वाले समय में 15% से लेकर 84% तक का रिटर्न देने की संभावना रखते हैं।

UBS के मुताबिक, साल 2025 में मिडकैप इंडेक्स का वन-ईयर फॉरवर्ड पी/ई (P/E) करीब 10% तक कम हुआ है। इसके बावजूद, मिडकैप वैल्यूएशन अब भी अपने 5 साल के औसत और निफ्टी इंडेक्स दोनों के मुकाबले प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

मिडकैप शेयरों पर क्यों बना है दबाव?

UBS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू फंड मैनेजर्स तेजी से लार्जकैप शेयरों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। यह ट्रेंड निकट अवधि में स्मॉल और मिडकैप शेयरों पर दबाव बनाए रख सकता है। हालांकि, इसी माहौल में ब्रोकरेज को कुछ ऐसे मिडकैप स्टॉक्स दिख रहे हैं, जहां मजबूत फंडामेंटल्स, सेक्टोरल टेलविंड्स और कंपनी-विशेष ट्रिगर्स के चलते आकर्षक रिटर्न मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें