Get App

Stocks to Sell: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, 48% तक गिरने वाला है भाव

Stocks to Sell: ब्रोकरेज ने तीन ऐसे शेयरों को फटाफट बेचने की सलाह दी है जो अलग-अलग सेक्टर के हैं। इनमें से एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है, एक सीमेंट कंपनी है और एक फार्मा कंपनी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इनके शेयर मौजूदा लेवल से 48 फीसदी टूट सकते हैं। चेक करें कि इनमें से आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है और इन सभी शेयरों के लिए टारगेट प्राइस क्या है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 4:54 PM
Stocks to Sell: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, 48% तक गिरने वाला है भाव
मार्केट एक्सपर्ट्स ने जिन तीन शेयरों-इंडिया सीमेंट्स (India Cements), एनबीसीसी (NBCC) और ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को बेचने की सलाह दी है, वे सभी आज रेड जोन में बंद हुए हैं।

Stocks to Sell: आज घरेलू मार्केट में दिन भर काफी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि दिन के आखिरी में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। सेक्टरवाइज बात करें तो इनमें मिला-जुला रुझान रहा। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो ब्रोकरेज ने तीन ऐसे शेयरों को फटाफट बेचने की सलाह दी है जो अलग-अलग सेक्टर के हैं। इनमें से एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है, एक सीमेंट कंपनी है और एक फार्मा कंपनी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इनके शेयर मौजूदा लेवल से 48 फीसदी टूट सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने जिन तीन शेयरों-इंडिया सीमेंट्स (India Cements), एनबीसीसी (NBCC) और ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को बेचने की सलाह दी है, वे सभी आज रेड जोन में बंद हुए हैं।

इंडिया सीमेंट्स अपने नॉन-कोर एसेट्स को बेचने की कोशिशों में लगी हुई है। इसके तहत यह आंध्र प्रदेश में विजग के पास अपनी एंक्स्ट्रा जमीन सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को 70 करोड़ रुपये में बेचने को तैयार हुई है। अक्टूबर 2022 में इसने सब्सिडियरी स्प्रिंगवे माइनिंग में अपनी पूरी हिस्सेदारी JSW Cement को 477 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि यह सही दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन इसे कर्ज फटाफट चुकाने के लिए नॉन-कोर एसेट की बिक्री में तेजी लानी होगी। वित्त वर्ष 2023 के डेटा के हिसाब से इस पर 2900 करोड़ डॉलर का कर्ज है। EBITDA के मुकाबले हाई कर्ज और दक्षिण भारत में सीमेंट के भाव में सुस्ती के चलते कम RoE को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है और 122 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा लेवल से करीब 48 फीसदी डाउनसाइड है। इसके शेयर आज बीएसई पर 232.70 रुपये पर बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें