Stocks to Watch: शेयर बाजार में 18 मार्च को कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट घोषणाओं और डील्स के कारण इनमें हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में 18 मार्च को कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट घोषणाओं और डील्स के कारण इनमें हलचल देखने को मिल सकती है।
Varun Beverages
FMCG कंपनी Varun Beverages की दक्षिण अफ्रीका स्थित सहायक कंपनी The Beverage Company Proprietary Ltd (Bevco) ने Crickley Dairy Proprietary Ltd में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू ZAR 238 मिलियन यानी करीब 131.468 करोड़ रुपये है।
Tech Mahindra
IT कंपनी Tech Mahindra ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Tech Mahindra London Limited (TMLL) ने Midad Company Ltd के साथ शेयर सेल और परचेज एग्रीमेंट किया है। इसके तहत Tech Mahindra Arabia Ltd में 20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा।
Shree Cement
देश की क्षमता के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Shree Cement को आंध्र प्रदेश में Dommarnandyala-1 लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। कंपनी ने यह बोली राज्य सरकार की ओर से आयोजित ई ऑक्शन के जरिए जीती है।
India Glycols
ग्रीन केमिकल कंपनी India Glycols ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह कंपनी के 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 150 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है।
Ceigall India
Ceigall India की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Ceigall Infra Projects Private Limited (CIPPL) पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से जारी दो टेंडरों में सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी बनकर उभरी है। इन टेंडरों की वैल्यू 108 करोड़ रुपये और 99 करोड़ रुपये है।
Tata Steel
टाटा ग्रुप की Tata Steel के बोर्ड ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इनमें उसकी सहायक कंपनी Neelachal Ispat Nigam Ltd (NINL) के विलय की मंजूरी, विदेशी सहायक कंपनी में बड़ा इक्विटी निवेश और ओडिशा में Medica TS Hospital के पूर्ण अधिग्रहण का फैसला शामिल है।
Aurobindo Pharma
फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने बताया कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने उसकी सहायक कंपनी Eugia Pharma Specialities Ltd की Unit-II को निरीक्षण के बाद Official Action Indicated (OAI) कैटेगरी में क्लासिफाइड किया है।
Tamilnadu Petroproducts
इंडस्ट्रियल केमिकल्स बनाने वाली कंपनी Tamilnadu Petroproducts ने बताया कि उसने अपने HCD प्लांट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला सरकार के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कच्चे तेल आधारित पेट्रोलियम उत्पादों को प्राथमिकता के साथ LPG उत्पादन के लिए इस्तेमाल करने को कहा गया है।
Kirloskar Ferrous Industries
Kirloskar Ferrous ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित होने से महाराष्ट्र के सोलापुर प्लांट में आंशिक रूप से उत्पादन रोकना पड़ा है। कंपनी की दो हाई प्रेशर मोल्डिंग लाइनों में से एक 17 मार्च 2026 से प्रभावित है। कंपनी LPG के वैकल्पिक स्रोत तलाश रही है ताकि संचालन पर असर कम किया जा सके।
Urban Company
SBI Mutual Fund ने मंगलवार को बल्क डील के जरिए Urban Company में करीब 4 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 632 करोड़ रुपये में खरीदी। फंड ने NSE पर 3.5 करोड़ शेयर 109.85 रुपये के औसत भाव पर और BSE पर 2.2 करोड़ शेयर 109.83 रुपये के भाव पर खरीदे। वहीं Wellington Hadley Harbor, DF International Partners और ABG Capital ने हिस्सेदारी बेची।
Strides Pharma Science
Strides Pharma Science ने कहा कि उसकी स्टेप डाउन सब्सिडियरी Strides Pharma International AG (SPIAG) ने Sub Saharan Africa क्षेत्र में Sandoz AG से कई ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के अधिग्रहण और इन लाइसेंसिंग के लिए समझौता किया है। इस डील में Sandoz AG स्विट्जरलैंड और उसके समूह की इकाइयां शामिल हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।