Get App

Stocks to Watch: 12 जून को इन 7 कंपनियों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: डिमर्जर, ब्लॉक डील जैसे बड़े अपडेट्स के चलते शुक्रवार को कई शेयर फोकस में रह सकते हैं। कारोबार शुरू होने से पहले जानिए किन 7 कंपनियों के शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 9:09 PM
Stocks to Watch: 12 जून को इन 7 कंपनियों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल
लेंसकार्ट में हुई ब्लॉक डील में Kotak Mahindra MF ने 1.2 करोड़ शेयर 591 करोड़ रुपये में खरीदे।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार, 12 जून को 7 कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनसे डिमर्जर, ब्लॉक डील, AI से जुड़े अपडेट, मैनेजमेंट में बदलाव जैसे अहम अपडेट हैं। इससे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Vedanta

वेदांता के डिमर्जर की प्रक्रिया 15 जून को एक अहम पड़ाव पर पहुंच जाएगी। कंपनी से अलग बनाई गई Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Power, Vedanta Iron and Steel और Vedanta Oil and Gas NSE और BSE पर स्वतंत्र कंपनियों के रूप में लिस्ट होंगी। नियमित कारोबार शुरू होने से पहले इन शेयरों के लिए विशेष प्री-ओपन सेशन भी आयोजित किया जाएगा।

Lenskart

सब समाचार

+ और भी पढ़ें