Get App

Stocks to Watch: Paytm और Havells समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल की उम्मीद

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिलहाल 5 फीसदी से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 26, 2025 पर 8:35 AM
Stocks to Watch: Paytm और Havells समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल की उम्मीद
एक कारोबारी दिन पहले 23 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 769.09 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81721.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.99% यानी 243.45 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24853.15 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में आज हरियाली के संकेत मिल रहे हैं। मार्केट पर आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले का भी असर दिख सकता है जिसके तहत ट्रप ने यूरोपीय यूनियन पर 1 जून से 50 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले पर 9 जुलाई तक रोक लगा दी है। एक कारोबारी दिन पहले 23 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 769.09 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81721.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.99% यानी 243.45 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24853.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

अरबिंदो फार्मा, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (फर्स्टक्राई), केईसी इंटरनेशनल, नजारा टेक्नोलॉजीज, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंफीबीम एवेन्यूज, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, शिल्पा मेडिकेयर, टैल्ब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज आज मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025 के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें