Get App

Stocks to Watch: Yes Bank और Swiggy समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल के आसार

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज भारी बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब एक फीसदी टूटे थे। फिलहाल रिकॉर्ड हाई से ये 8 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 12, 2025 पर 8:42 AM
Stocks to Watch: Yes Bank और Swiggy समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में तेज हलचल के आसार
एक कारोबारी दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 880.34 प्वाइंट्स यानी 1.10% की फिसलन के साथ 79454.47 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.10% यानी 265.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24008.00 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से भारी बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 9 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 880.34 प्वाइंट्स यानी 1.10% की फिसलन के साथ 79454.47 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.10% यानी 265.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24008.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

टाटा स्टील, यूपीएल, एथर एनर्जी, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, केयर रेटिंग्स, शैलेट होटल्स, जेएम फाइनेंशियल, ज्योति लैब्स, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, पीवीआर आइनॉक्स, रेमंड, एसआरएफ, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर और जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज आज मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें