Stocks To Watch: यूरोपियन सेंट्रल बैंक के इस साल चौथी बार ब्याज दरें कम करने और भारत में अक्टूबर में तीन महीने में सबसे तेज स्पीड 3.5 फीसदी की रफ्तार से औद्योगिक उत्पादन बढ़ने के बावजूद गिफ्ट निफ्टी से निगेटिव संकेत मिल रहे हैं। घरेलू मार्केट में आज भी बिकवाली का माहौल दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 236.18 प्वाइंट्स यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 और निफ्टी 0.38% यानी 93.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ था। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो सितंबर तिमाही के नतीजे के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
