Get App

Striders Impex ने तोड़ा दिल, 3% घाटे में लिस्टिंग के बाद 5% लुढ़का

Striders Impex Listing: स्ट्राइडर्स इंपेक्स लिमिटेड मुख्य रूप से लाइसेंसिंग, खुद के ब्रांड डेवलपमेंट के साथ-साथ खिलौनों और बच्चों के कंज्यूमर मर्चेंडाइज के डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है। कंपनी का पब्लिक इश्यू कुल 1.33 गुना भरा था

Ritika Singhअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:35 PM
Striders Impex ने तोड़ा दिल, 3% घाटे में लिस्टिंग के बाद 5% लुढ़का
Striders Impex IPO 26 फरवरी को खुला था और 2 मार्च को बंद हुआ।

6 मार्च को SME कंपनी स्ट्राइडर्स इंपेक्स के IPO में निवेश करने वालों को निराशा हाथ लगी। शेयर NSE SME पर 2.7 प्रतिशत घाटे के साथ 70 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 66.50 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। IPO प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 36.29 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 26 फरवरी को खुला था और 2 मार्च को बंद हुआ। इसमें 32.62 करोड़ रुपये के 45 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 3.66 करोड़ रुपये के 5 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।

IPO कुल 1.33 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.03 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.70 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.78 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Striders Impex ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 10.32 करोड़ रुपये जुटाए। 2021 में इनकॉरपोरेट हुई स्ट्राइडर्स इंपेक्स लिमिटेड मुख्य रूप से लाइसेंसिंग, खुद के ब्रांड डेवलपमेंट के साथ-साथ खिलौनों और बच्चों के कंज्यूमर मर्चेंडाइज के डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें