Suzlon Energy Shares: साल भर में 30% गिरा सुजलॉन का शेयर! जानें सितंबर तिमाही के कैसे रह सकते हैं नतीजे

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में लगभग 30% की गिरावट देखी गई है। निवेशकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे इस गिरावट को रोक पाएंगे या नहीं। ब्रोकेरज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, सुजलॉन एनर्जी के रेवेन्यू में सितंबर तिमाही के दौरान उछाल देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके नतीजे फ्लैट यानी लगभग स्थिर रह सकते हैं

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Suzlon Energy Shares: मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के लिए 80 रुपये के टारगेट प्राइस को बरकरार रखा है

Suzlon Energy Shares: विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में लगभग 30% की गिरावट देखी गई है। निवेशकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे इस गिरावट को रोक पाएंगे या नहीं। ब्रोकेरज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के मुताबिक, सुजलॉन एनर्जी के रेवेन्यू में सितंबर तिमाही के दौरान उछाल देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके नतीजे फ्लैट यानी लगभग स्थिर रह सकते हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने नतीजों को लेकर अपने पूर्वानुमान देते हुए कहा कि सुजलॉन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹2,785.20 करोड़ तक पहुंच सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने सितंबर तिमाही में लगभग 365 मेगावॉट (MW) विंड टरबाइन का एग्जिक्यूशन किया है। यह पिछले साल की तुलना में 42% अधिक है, लेकिन जून तिमाही के मुकाबले 18% कम है।

हालांकि ब्रोकरेज ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) के लगभग 422.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है, और EBITDA मार्जिन 15% के आसपास रहने की उम्मीद है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) भी 199.30 करोड़ रहने का अनुमान जताया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹200.20 करोड़ से 1% कम है।


रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत बढ़त

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कुल 7.9 गीगावॉट (GW) क्षमता जोड़ी गई, जिसमें से 87% सोलर और 13% विंड इंस्टॉलेशन थीं। वहीं कोयला और गैस जैसे पारंपरिक एनर्जी के स्रोतों की क्षमता में भी 2.1GW की बढ़ोतरी हुई, जिससे भारत की कुल थर्मल क्षमता 244GW हो गई। देश की कुल इंस्टॉल्ड पावर क्षमता अब 489GW तक पहुंच चुकी है।

शेयर प्राइस और टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के लिए अपने 80 रुपये को टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 45% तक की संभावित तेजी का अनुमान है। दोपहर 2 बजे के करीब, सुजलॉन एनर्जी के शेयर 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 53.24 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 6.69 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 18.5 फीसदी टूट चुका है।

रिटेल निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी काफी अधिक है। जून 2025 तिमाही के अंत तक कंपनी में 55.40 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशक शामिल थे, जिनके पास कंपनी की 25.03% हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- Stocks News: तिमाही नतीजे शानदार, शेयर में लगा 10% का अपर सर्किट, ₹550 के पार पहुंचा भाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।