Suzlon Energy Share Price: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। इसके शेयरों में तेजी का यह रुझान MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में सुजलॉन के लिए पॉजिटिव बदलाव की संभावना पर है। MSCI हर छह महीने पर होने वाले इंडेक्स रिव्यू के नतीजे का 14 नवंबर को ऐलान करेगी। इसमें सुजलॉन को जोड़ा जा सकता है तो शेयरों की खरीदारी बढ़ गई है। खरीदारी के चलते शेयर 1.80 फीसदी उछलकर 39.10 रुपये तक पहुंच गया। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 38.64 रुपये पर बंद हुआ है।
