Get App

Suzlon Share Price: दिसंबर तिमाही में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, DII और रिटेल निवेशकों ने की बिकवाली; जानिए डिटेल

दिसंबर तिमाही में Suzlon Energy के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव दिखा। FII ने हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि DII और रिटेल निवेशकों ने बिकवाली की। शेयर दबाव में रहा, लेकिन ब्रोकरेज अब भी ग्रोथ को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 5:06 PM
Suzlon Share Price: दिसंबर तिमाही में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, DII और रिटेल निवेशकों ने की बिकवाली; जानिए डिटेल
Suzlon Energy का शेयर शुक्रवार को 1.14% की गिरावट के साथ ₹48.45 पर बंद हुआ।

Suzlon Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में Suzlon Energy Ltd के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में साफ बदलाव दिखा। जहां घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) और रिटेल निवेशकों ने हिस्सेदारी घटाई, वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने इस रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक में खरीदारी बढ़ाई। इस दौरान अक्टूबर-दिसंबर में शेयर करीब 11 प्रतिशत गिरा। वहीं, नवंबर 2025 से अब तक गिरावट 18 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है।

DII ने घटाई हिस्सेदारी

सुजलॉन के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक DII के पास 1,26,63,46,053 शेयर थे, जो 9.24 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। सितंबर 2025 के अंत में यह हिस्सेदारी 10.16 प्रतिशत (1,39,28,93,394 शेयर) थी। यानी तिमाही में DII ने 12.65 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे और हिस्सेदारी 92 बेसिस प्वाइंट घट गई।

म्यूचुअल फंड्स में हल्की कटौती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें