Sylvan Plyboard IPO Listing: 20% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, लगातार बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा

Sylvan Plyboard IPO Listing: सिल्वन प्लाईबोर्ड ब्लैकबोर्ड, प्लाईवुड, फ्लश डोर और वनीर और सॉन टिंबर (चिरी हुई लकड़ी) बनाती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। अब आज शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई है। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे कैसे खर्च होंगे?

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 4:06 PM
Sylvan Plyboard IPO Listing: सिल्वन प्लाईबोर्ड का ₹28.05 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 जून से 26 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sylvan Plyboard IPO Listing: ब्लैकबोर्ड, प्लाईवुड, फ्लश डोर इत्यादि बनाने वाली सिल्वन प्लाईबोर्ड (Sylvan Plyboard) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 84 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 66 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sylvan Plyboard Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 69.30 रुपये (Sylvan Plyboard Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 26 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Sylvan Plyboard IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    सिल्वन प्लाईबोर्ड का ₹28.05 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 जून से 26 जून तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 84.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 84.11 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 51 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Sylvan Plyboard के बारे में

    वर्ष 2002 में बनी सिल्वन प्लाईबोर्ड ब्लैकबोर्ड, प्लाईवुड, फ्लश डोर और वनीर और सॉन टिंबर (चिरी हुई लकड़ी) बनाती है। देश के 13 राज्यों में इसके 223 ऑथराइज्ड डीलर्स हैं। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी पश्चिम बंगाल के हुगली में है। यह शिपिंग, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटल, बैंकिंग इत्यादि इंडस्ट्रीज को प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 37.09 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 3.05 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 3.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 34 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 199.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 4.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 161.93 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

    Shivalic Power Control IPO Listing: आईपीओ निवेशकों का निवेश तीन गुना, 211% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़े शेयर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।