देश में मार्च 2024 तक 'T+0' सिस्टम यानी शेयरों के उसी दिन सेटलमेंट की व्यवस्था लागू हो सकती है। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने शनिवार को कहा कि इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तत्काल सेटलमेंट को लेकर वैकल्पिक सिस्टम भी लाया जाएगा और ये दोनों समानांतर रूप से साथ-साथ चलेंगे। सेबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद माधवी पुरी बुच ने ये बातें कहीं।
