Stock market:आज भारतीय बाजारों की लगातार दो दिनों की तेजी थमती दिखी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बैंकिंग संकट की उपेक्षा करते हुए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त करने के चलते भारत सहित दुनियाभर के बाजारों पर निगेटिव असर पड़ा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 57925.28 पर और निफ्टी 75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17076.90 पर बंद हुआ है। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार आज सीमित दायरे में घूमता रहा। आखिरी कारोबारी घंटे में आई बिकवाली में बाजार ने मिडसेशन में हासिल सारी बढ़त गवां दी और लाल निशान में बंद हुआ।