Get App

Tata Stocks: टाटा के शेयर में 9% की भारी गिरावट, बना निफ्टी-50 का सबसे बड़े लूजर, यह रही वजह

Tata Consumer Products Share price: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को लगभग 9% की भारी गिरावट आई और यह निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसके बाद शेयरों में यह गिरावट आई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 12:50 PM
Tata Stocks: टाटा के शेयर में 9% की भारी गिरावट, बना निफ्टी-50 का सबसे बड़े लूजर, यह रही वजह
ICICI सिक्योरिटीज ने Tata Consumer products की रेटिंग को से घटाकर "Add" कर दिया है

Tata Consumer Products Share price: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को लगभग 9% की भारी गिरावट आई और यह निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसके बाद शेयरों में यह गिरावट आई। यह इस शेयर में फरवरी 2022 के बाद किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसके गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं-

- टाटा कंज्यूमर के इंडिया बेवरेज बिजनेस का रेवेन्यू पिछले साल से 3% कम हुआ है, और कम मांग के कारण वॉल्यूम में भी 4% की गिरावट आई है। कंपनी की चाय के मार्केट शेयर में 20 बेसिस पॉइंट की कमी देखी गई है।

- रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) बिजनेस का रेवेन्यू 11% गिरा, जिसका कारण विपरीत मौसम और तगड़ा कॉम्पिटीशन रहा।

- टाटा कंज्यूमर का ग्रोथ बिजनेस इस तिमाही में 15% ऑर्गेनिक रूप से बढ़ा, लेकिन एनालिस्ट्स ने 30% की ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जो वास्तविक आंकड़ों से काफी कम रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें