Tata ग्रुप के इस शेयर ने एक साल में डबल किया निवेशकों का पैसा, 5 साल में दिया 1,030% रिटर्न, क्या आपने खरीदा?

टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) 1989 में शुरू हुई एक मिडकैप आईटी कंपनी है, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को दोगुने से भी अधिक का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
Tata Elxsi का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 62% बढ़कर 184.72 करोड़ रुपये रहा

Multibagger Tata Stock: टाटा ग्रुप के शेयरों को निवेशकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसी एक वजह लंबी और छोटी दोनों अवधि में उनका स्थिर रिटर्न देना है। टाटा ग्रुप की ऐसी ही एक कंपनी टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) है। 1989 में शुरू हुई यह एक मिडकैप आईटी कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल 59.15 हजार करोड़ रुपये है। Tata Elxsi ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को दोगुने से भी अधिक का रिटर्न दिया है।

Tata Elxsi की शेयर प्राइस हिस्ट्री

टाटा एलेक्सी के शेयर गुरुवार 11 अगस्त को NSE पर 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 9,493.00 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 19.29% फीसदी की तेजी आई है। वहीं इस साल अब तक यह शेयर करीब 61% फीसदी चढ़ चुका है।

एक साल पहले 12 अगस्त 2021 को Tata Elxsi के शेयर NSE पर 4293.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 9,493 रुपये पर आ गया है। इसने तरह पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 121 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों की संपत्ति में करीब 1030 फीसदी का इजाफा किया है।


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala के इस शेयर में एक महीने में 32% की रैली, क्या कैबिनेट के फैसले से मिला फायदा?

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

Tata Elxsi ने बीते 14 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून तिमाही) के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 62 फीसदी बढ़कर 184.72 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 113.37 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू जुन तिमाही में सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी बढ़कर 725.9 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 558.31 करोड़ रुपये था। टाटा एलेक्सी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कुल खर्च 20 फीसदी बढ़कर 508.18 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 421.88 करोड़ रुपये था।

एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडकैप आईटी कंपनी Tata Elxsi की रेवेन्यू ग्रोथ स्टेबल रही है, जबकि उनका मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है। यही वजह है नतीजों के ऐलान के बाद इनके शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

क्या आपको करना चाहिए निवेश?

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharkhan) ने कंपनी के ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं, आगमी डील्स और नियमित डिविडेंड भुगतान को देखते हुए टाटा एलेक्सी पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए 9,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।