Rakesh Jhunjhunwala के इस शेयर में एक महीने में 32% की रैली, क्या कैबिनेट के फैसले से मिला फायदा?

मॉर्टगेज फाइनेंसर ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 1.80 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 287 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के अप्रैल-जून, 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी की 1.17 फीसदी हिस्सेदारी है

Rakesh Jhunjhunwala Share : केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U)- हाइसिंग फॉर ऑल (Housing for All) को 31 दिसंबर, 2024 तक के लिए मंजूरी मिलने और वित्त वर्ष 23 की पहला तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों से इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयरों में दमदार रैली देखने को मिल रही है। गुरुवार, 11 अगस्त को इंट्राडे में बीएसई पर शेयर 2 फीसदी मजबूत होकर 125.75 रुपये पर पहुंच गया, जो उसका दिन का हाई भी है।

पिछले एक महीने के दौरान शेयर लगभग 32 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। हालांकि, पिछले छह महीने के दौरान शेयर में 37 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है। वहीं पिछले एक साल में शेयर 50 फीसदी कमजोर हो चुका है।

ICICI Bank के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे, मार्केट कैप पहली बार 6 लाख करोड़ रुपए के पार, दो महीनों में 26% चढ़े शेयर


पीएम आवास योजना-शहरी को मिला विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MoHUA) के प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी को 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रखने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। वहीं, 31 मार्च, 2022 तक स्वीकृत 122.69 लाख घरों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

इस स्मॉलकैप पैकेजिंग कंपनी के शेयर इस साल अब तक 130% भागे, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

मामूली बढ़ा प्रॉफिट

मॉर्टगेज फाइनेंसर ने बुधवार को जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 1.80 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 287 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के अप्रैल-जून, 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 55 लाख शेयर यानी 1.17 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।