Get App

Tata Group Market Value: टाटा ग्रुप की $120 अरब की मार्केट वैल्यू साफ, ये दो बड़े कारण हैं जिम्मेदार

Tata Group Market Value: अमेरिकी टैरिफ वॉर और IT सेक्टर की सुस्ती से टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू 11 महीनों में 120 अरब डॉलर घटकर 296 अरब डॉलर रह गई। TCS और टाटा मोटर्स को सबसे बड़ा नुकसान, जबकि कुछ कंपनियों ने मजबूती दिखाई।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 11:02 PM
Tata Group Market Value: टाटा ग्रुप की $120 अरब की मार्केट वैल्यू साफ, ये दो बड़े कारण हैं जिम्मेदार
Tata Group Market Value: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

Tata Group Market Value: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर और आईटी सर्विसेज की सुस्त मांग के चलते वैश्विक बाजारों में निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इसका सबसे बड़ा असर टाटा ग्रुप पर देखने को मिला है। भारत के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप का जॉइंट मार्केट कैप सितंबर 2024 के शिखर स्तर से अब तक 120 अरब डॉलर घट गया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 महीनों में यह वैल्यू 415 अरब डॉलर से घटकर 296 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है।

TCS और टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा नुकसान

टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसकी बाजार हैसियत लगभग 70 अरब डॉलर घटी है। इसके बाद टाटा मोटर्स का नंबर है, जिसकी वैल्यू में करीब 21 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ये दोनों कंपनियां कुल गिरावट के लगभग 75% हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं। इन दोनों ही कंपनियों के लिए अमेरिका बड़ा बाजार है।

Trent और Voltas में भी बड़ी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें