Get App

Tata Motors Rating: जून तिमाही के नतीजे पर फिदा मूडीज, दो स्टेप अपग्रेड कर दी रेटिंग

Tata Motors Rating: टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स के लिए जून तिमाही शानदार रही। इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74 फीसदी और रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़ गया। इसका टाटा मोटर्स की रेटिंग पर भी पॉजिटिव असर पड़ा। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रेवेन्यू ग्रोछ, प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और कर्जों में कटौती के चलते इसकी कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग को दो स्टेप अपग्रेड कर बीए3 से बीए1 कर दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 7:58 AM
Tata Motors Rating: जून तिमाही के नतीजे पर फिदा मूडीज, दो स्टेप अपग्रेड कर दी रेटिंग
मूडीज रेटिंग्स के मुताबिक Tata Motors ने अपने फ्री फ्लो का इस्तेमाल कर्ज घटाने में किया और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ने के बावजूद इसकी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ और रेवेन्यू बढ़ा जिसके चलते रेटिंग अपग्रेड की गई है।

Tata Motors Rating: टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स के लिए जून तिमाही शानदार रही। इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74 फीसदी और रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़ गया। इसका टाटा मोटर्स की रेटिंग पर भी पॉजिटिव असर पड़ा। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रेवेन्यू ग्रोछ, प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और कर्जों में कटौती के चलते इसकी कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग को दो स्टेप अपग्रेड कर बीए3 से बीए1 कर दिया है। आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। रेटिंग एजेंसी ने इसकी सीनियर अनसिक्योर्ड इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग को भी अपग्रेड कर बीए3 से बीए1 कर दिया है।

Tata Motors में Moody's को क्या लगा पॉजिटिव?

मूडीज रेटिंग्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुभ चौबाल के मुताबिक कंपनी ने अपने फ्री फ्लो का इस्तेमाल कर्ज घटाने में किया और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ने के बावजूद इसकी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ और रेवेन्यू बढ़ा जिसके चलते रेटिंग अपग्रेड की गई है। मूडीज का कहना है कि अहम देशों और बिजनेस सेगमेंट्स में इसके प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग के साथ-साथ अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स ने कंपनी के कारोबार को अच्छा सपोर्ट दिया। कंपनी ने लागत पर काफी काम किया जिससे इसके मार्जिन में रिकवरी हुई। मूडीज का अनुमान है कि दो साल में इसका एडजस्टेड कंसालिडेटेड EBITDA मार्जिन सुधरकर 8-8.5 फीसदी पर पहुंच सकता है जो वित्त वर्ष 2024 में 7 फीसदी था और वित्त वर्ष 2021-23 में 2-4 फीसदी पर था।

रेटिंग एजेंसी का मानना है कि टाटा मोटर्स सभी सेगमेंट- देश में कॉमर्शियल वीईकल्स और पैसेंजर वीईकल्स के साथ-साथ जगुआर लैंड रोवर के कारोबार में सुधार जारी रहेगा। हालांकि मूडीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 में जगुआर लैंड रोवर के रेवेन्यू में करीब 3 फीसदी की सुस्त ग्रोथ रह सकती है। मूडीज ने हाल ही में जगुआर लैंडर रोवर की रेटिंग को अपग्रेड कर बीए3 से बीए2 किया था। हालांकि रेटिंग एजेंसी का कहना है कि औसतन हाई सेल्स प्राइस और नए प्रोडक्ट्स के हाई मार्जिन के चलते अभी भी इसकी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार होगा। मूडीज का कहना है कि यह सालाना 100 करोड़ पौंड का फ्री कैश फ्लो जेनेरेट कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें