Get App

पाकिस्तान की जीडीपी से ज्यादा Tata Group की वैल्यू, इतना बड़ा है गैप

Tata Group more valuable than Pakistan: टाटा ग्रुप का मार्केट कैप पाकिस्तान की पूरी इकॉनमी से अधिक है। इसमें से टाटा की सिर्फ एक कंपनी टीसीएस अकेले ही पाकिस्तान की आधी इकॉनमी के बराबर है। अगर टाटा की अनलिस्टेड कंपनियों को भी गिना जाए तो पाकिस्तान काफी पीछे छूट जाएगा। जानिए पाकिस्तान के इकॉनमी की क्या हालत और टाटा के कंपनियों की क्या स्थिति है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 1:59 PM
पाकिस्तान की जीडीपी से ज्यादा Tata Group की वैल्यू, इतना बड़ा है गैप
टाटा ग्रुप की वैल्यू में सबसे अधिक इजाफा टाटा मोटर्स (Tata Motors) और ट्रेंट (Trent) ने किया।

Tata Group more valuable than Pakistan: टाटा ग्रुप की कंपनियों निवेशकों की दौलत में ताबड़तोड़ इजाफा कर रही हैं। एक साल में ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू इतनी अधिक हो चुकी है कि इसने पाकिस्तान की पूरी इकॉनमी को पीछे छोड़ दिया है। IMF के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की इकॉनमी करीब 3.41 हजार करोड़ डॉलर की है तो दूसरी तरफ टाटा ग्रुप का मार्केट कैप करीब 3.65 हजार करोड़ डॉलर का है। टाटा की एक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) तो 15 लाख करोड़ रुपये यानी 1.70 हजार करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के साथ अकेले ही पाकिस्तान की आधी इकॉनमी के बराबर है।

अगर टाटा की अनलिस्टेड कंपनियों जैसे कि टाटा सन्स, टाटा कैपिटल, टाटा प्ले, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ-साथ एयर इंडिया और विस्तारा के एयरलाइन कारोबार को भी गिना जाए तो टाटा ग्रुप की वैल्यू में 1.60-1.70 हजार करोड़ डॉलर का इजाफा और हो जाएगा।

Quess Corp की इस योजना पर शेयर बने रॉकेट, 16% चढ़ गए भाव

भारी दिक्कतों से जूझ रही है Pakistan Economy

सब समाचार

+ और भी पढ़ें