Stocks to BUY: टाटा ग्रुप के इस शेयर पर CLSA ने लगाया दांव, 37% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) पर कवरेज की शुरुआत की है। ब्रोकरेज ने इस शेयर'को आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसके लिए 673 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 37% की संभावित तेजी का अनुमान है

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: टाटा मोटर्स सीवी के लिए HSBC ने भी 17 फरवरी को अपना बुलिश रुख दोहराया था

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) पर कवरेज की शुरुआत की है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसके लिए 673 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 37% की संभावित तेजी का अनुमान है। यह कंपनी टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद बनी थी।

CLSA का मानना है कि कंपनी के लिए हालात अनुकूल होते दिख रहे हैं और “सितारे एक साथ आ रहे हैं।” ब्रोकरेज के मुताबिक, भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) दोनों ही कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपसाइकिल की ओर बढ़ रहे हैं। इससे आने वाले समय में कंपनी के वॉल्यूम और मार्जिन में मजबूत रिकवरी की संभावना है।

CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स को अगले दो सालों में मजबूत फ्री कैश फ्लो (FCF) मिलने की उम्मीद है, जिससे वित्त वर्ष 2028 तक इसकी बैलेंस शीट दोबारा हल्की और मजबूत हो सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने Iveco के अधिग्रहण के लिए 3.8 अरब यूरो का कर्ज लिया है। इसके बावजूद यह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है।


Iveco के साथ तालमेल से रणनीतिक लाभ

रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब तीन सालों की सुस्ती के बाद, वित्त वर्ष 2028-2029 में Iveco की बिक्री कुछ तेजी दिखा सकती है, क्योंकि इसका बेस छोटा है। साथ ही यूरो 7 मानकों के लागू होने से पहले मांग में सुधार का लाभ मिल सकता है।

CLSA ने कहा, "टाटा मोटर्स CV और Iveco का मेल बड़ी स्केल और सप्लाई-चेन में तालमेल लाता है, जिससे संयुक्त कंपनी को रणनीतिक बढ़त मिलेगा।" इसके अलावा, लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना जाना भी एक कंपनी के लिए पॉजिटिव कदम माना जा रहा है।

दूसरे ब्रोकरेज भी पॉजिटिव

इससे पहले 17 फरवरी को HSBC ने भी टाटा मोटर्स सीवी पर अपना बुलिश रुख दोहराया था। ब्रोकरेज ने इस शेयर लिए 534 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। HSBC का कहना था कि कंपनी का वैल्यूएशन अब भी अशोक लीलैंड और दूसरी पैसेंजर व्हीकल (PV) पर केंद्रित कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर है।

बाकी एनालिस्ट्स के बीच भी इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है। कंपनी को कवर करने वाले 24 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी ‘Sell’ की रेटिंग नहीं दी है। 21 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को ‘Buy’ करने और तीन ने ‘होल्ड’ करने की सलाह दी है। टाटा मोटर्स सीवी के शेयर गुरुवार को 2.4% की बढ़त के साथ 491.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार इन 5 कारणों से धड़ाम; सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,300 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।