Get App

Crude Oil Impact: ऑटो और मेटल शेयरों में भारी गिरावट; टाटा मोटर्स, M&M और JSW स्टील 4.5% तक टूटे

Crude oil surge impact: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर शेयर बाजार के कई सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है। ऑटो और मेटल सेक्टर भी इससे अछूते नहीं है। सोमवार 9 मार्च को इन दोनों सेक्टर्स के कई शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और इनके शेयर 4 से 6 प्रतिशत तक गिर गए।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:43 PM
Crude Oil Impact: ऑटो और मेटल शेयरों में भारी गिरावट; टाटा मोटर्स, M&M और JSW स्टील 4.5% तक टूटे
Crude oil impacts: निफ्टी ऑटो इंडेक्स पिछले दो दिनों में लगभग 5.5 प्रतिशत तक गिर चुका है

Crude oil surge impact: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर शेयर बाजार के कई सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है। ऑटो और मेटल सेक्टर भी इससे अछूते नहीं है। सोमवार 9 मार्च को इन दोनों सेक्टर्स के कई शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और इनके शेयर 4 से 6 प्रतिशत तक गिर गए।

मेटल शेयरों में भारी दबाव

निफ्टी मेटल इंडेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत तक टूट गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही और यह करीब 6 प्रतिशत तक गिर गया।

इसके अलावा जिंदल स्टेनलेस के शेयर लगभग 4.39 प्रतिशत और टाटा स्टील करीब 3.94 प्रतिशत तक फिसल गए। निफ्टी मेटल इंडेक्स के सभी 15 शेयर गिरावट में कारोबार करते नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें