Tata Motors November Auto sales- Tata Motors ने अपने ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। नवंबर में टाटा मोटर्स (Tata Motors ) की बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 75,478 वाहन बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 62,192 वाहन बेचे थे। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 73,966 यूनिट रह सकती है।
