मुसीबत में फंसी Tata Tech की दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट, 90% गिर गया शेयर, लिस्टिंग पर होगा असर?

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) इन दिनों अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि इस बीच इसकी दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट 'विनफास्ट (Vinfast)' गंभीर मुसीबत में फंसती दिख रही है। विनफास्ट के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बता दें कि विनफास्ट, वियतनाम की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 10:43 PM
Story continues below Advertisement
अगस्त के बाद से Vinfast Auto का शेयर 90% से अधिक गिर चुका है

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) इन दिनों अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि इस बीच इसकी दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट 'विनफास्ट (Vinfast)' गंभीर मुसीबत में फंसती दिख रही है। विनफास्ट के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बता दें कि विनफास्ट, वियतनाम की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है। टाटा टेक्नोलॉजीज (संक्षेप में टाटा टेक) के कुल रेवेन्यू में जगुआर लैंड रोवर (JLR) और टाटा मोटर्स के साथ विनफास्ट का सबसे अधिक योगदान है। यह तीनों टाटा टेक की 5 सबसे बड़ी क्लाइंट में शामिल हैं। टाटा टेक के कुल रेवेन्यू का करीब 57% और सर्विसेज रेवेन्यू का 71% इन्हीं 5 बड़ी क्लाइंट्स से आता है।

विनफास्ट करीब साल 2018 से टाटा टेक की क्लांइट हैं। विनफास्ट के शेयर अमेरिका के नॉस्डेक (Nasdaq) एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हैं। एनालिस्ट्स ने हाल ही में रिलेटेड पार्टी-आधारित EV बिक्री, कमजोर वैल्यूएशन और ग्राहकों के आकर्षण में कमी का हवाला देते हुए इसके स्टॉक को लेकर चिंता जताई थी।

विनफास्ट ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में जो डॉक्यूमेंट जमा किए, उससे पता चलता है कि 2023 के पहले नौ महीनों में कंपनी EV बिक्री का एक बड़ा हिस्सा या तो रिलेटेड पार्टी से आया था या इसकी पैरेंट कंपनी से जुड़ी संस्थाओं से आया था। इस ट्रेंड ने बाजार में कंपनी की मजबूत उपस्थिति के दावों और उसकी क्षमता पर गंभीर संदेह पैदा कर दिया है।


यह भी पढ़ें- Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स पर रखें नजर, अमेरिकी निवेशक कर रहे पैसा लगाने की तैयारी

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि इस साल विनफास्ट ने आधे से अधिक EV रिलेटेड पार्टी को बेचे हैं, जो कंपनी के मॉडल की बाजार में सीमित मांग की ओर इशारा करता है। बैरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में कंपनी ने कुल 11,300 वाहन बेचे। इसमें से 7,100 वाहन ग्रीन एंड स्मार्ट मोबिलिटी (GSM) को बेचे गए, जो इसकी पैरेंट कंपनी के नियंत्रण वाली एक वियतनामी टैक्सी कंपनी है।

पिछले 6 महीनों में Vinfast Auto के शेयरों में करीब 80 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं अगस्त के बाद से इसका शेयर 90% से अधिक गिर चुका है। फिलहाल इसके शेयरों की कीमत अपने 22 डॉलर के इश्यू प्राइस से भी काफी नीचे गिरकर 7 डॉलर पर आ गई है। जबकि इसका 52-वीक हाई 93 डॉलर प्रति शेयर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।