Technical View: गुरुवार 26 जून को मंथली F&O एक्सपायरी सत्र में निफ्टी 50 ने शानदार प्रदर्शन किया। ये नौ महीने के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बुल्स ने दलाल स्ट्रीट पर पूरा नियंत्रण कर लिया। इसके बाद VIX तीन महीने से अधिक समय में अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गया। वहीं मध्य पूर्व युद्ध विराम में स्थिरता भी दिखाई दी। इंडेक्स ने 25,300 पर 78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट को निर्णायक रूप से पार कर लिया। इसमें औसत से अधिक वॉल्यूम दिखाई दिया। इडेक्स महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन 25,640-25,750 के करीब पहुंच गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस जोन को क्लियर करने से 25,900-26,000 टारगेट रेंज के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि इसके लिए 25,400-25,300 पर सपोर्ट बना रहना चाहिए।