Technical View: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। BSE सेंसेक्स में आज 21 नवंबर को 422 प्वाइंट्स की गिरावट देखी गई और यह 77,155.79 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 5 महीने के नए निचले स्तर को छू लिया और 23,349.90 पर बंद हुआ। अदाणी ग्रुप से जुड़े नए विवाद और रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया।