Technical View: इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 ने 27 मई को दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। इंडेक्स मुनाफावसूली के कारण 0.7 प्रतिशत गिर गया। इसने पिछले दिन की बढ़त को गंवा दिया। इंडेक्स ने एक और सत्र के लिए डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन (25,050 से ऊपर) का का स्तर छुआ। लेकिन निरंतर रेंजबाउंड ट्रेडिंग के बीच उच्च स्तर को बनाए रखने में नाकामयाब रहा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक इंडेक्स निर्णायक रूप से 25,000-25,050 जोन से ऊपर बंद नहीं होता, तब तक मौजूदा साइडवेज मूवमेंट जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 24,700 पर दिख रहा है। उसके बाद 24,450 पर एक अहम स्तर है। इसमें 25,000-25,050 से ऊपर का ब्रेक 25,200 के जोन की ओर बढ़ने के लिए दरवाजे खोल सकता है।
