Get App

देशभर में तेजी से बढ़ रहा तापमान, AC, कूलर,पावर और फैन बनाने वाली कंपनियों की होगी चांदी

गर्मी के चलते पावर डिमांड बढ़ने का अनुमान है। अप्रैल में 229 गिगावॉट पावर डिमांड संभव है। पिछले साल अप्रैल में 210 गिगावॉट पावर डिमांड थी। बढ़ती गर्मी से AC और कूलर मेकर्स को फायदा हो सकता है। इस कटेगरी में Voltas, Blue Star, Symphony और SRF को फायदा हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 6:00 PM
देशभर में तेजी से बढ़ रहा तापमान, AC, कूलर,पावर और फैन बनाने वाली कंपनियों की होगी चांदी
गर्मियां बढ़ने से पावर की डिमांड बढ़ जाती है। अप्रैल में 229 गिगावॉट पावर डिमांड संभव है। पिछले साल अप्रैल में 210 गिगावॉट पावर डिमांड थी

देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई इलाकों में समय से पहले ही लू ने दस्तक दे दी है। प्रचंड गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी, लेकिन AC, कूलर, फैंस और पावर कंपनियों के लिए ये फायदे का मौसम है। तापमान में तेजी को देखते हुए किन शेयरों पर आपका फोकस होना चाहिए, यहां हम इसी की बात करेंगे। लेकिन पहले बात कर लेते हैं देशभर में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर । देश के कई इलाकों में समय से पहले लू ने दस्तक दे दी है। देश के 9 राज्यों में पारा 40°C के पार निकल गया है। IMD की अगले हफ्ते से हीटवेव बढ़ने की चेतावनी है।

गर्मी में बढ़ेगी पावर डिमांड

गर्मी के चलते पावर डिमांड बढ़ने का अनुमान है। अप्रैल में 229 गिगावॉट पावर डिमांड संभव है। पिछले साल अप्रैल में 210 गिगावॉट पावर डिमांड थी। बढ़ती गर्मी से AC और कूलर मेकर्स को फायदा हो सकता है। इस कटेगरी में Voltas, Blue Star, Symphony और SRF को फायदा हो सकता है

इसके अलावा गर्मियों के सीजन में फैन बनाने वाली कंपनियो Havells और Crompton को भी फायदा हो सकता है। बढ़ती गर्मी UPS/इंवर्टर बनाने वाली कंपनियों जैसे Cummins, Kirloskar Oil Engines, Exide और Amara Raja के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें