Get App

Market outlook : इस समय बाजार में जोखिम बहुत ज्यादा, सिर्फ सोने और चांदी में बची है छुपने की जगह

Market outlook : राज भट्ट ने कहा कि ग्लोबल फ्रंट पर हाल के दिनों में बहुत ही सरप्राइजिंग घटनाएं हुई है। बेनेजुएला की घटना बहुत बड़ी घटना है। इसका बाजार पर काफी बड़ा असर पड़ेगा। अभी तो शुरूआत है। आगे हमें बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में भारी जोखिम नजर आ रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 1:06 PM
Market outlook : इस समय बाजार में जोखिम बहुत ज्यादा, सिर्फ सोने और चांदी में बची है छुपने की जगह
राज भट्ट ने कहा कि ट्रंप के एक्शन का ग्लोबल बाजारों पर असर पड़ा है। इस समय सिर्फ अमेरिकी बाजारों में यूफोरिया देखने को मिल रहा है। लेकिन अमेरिकी बाजारों में वैल्यूएशन काफी महंगे हैं

Market outlook : पिछला साल मेटल के नाम रहा है। सोने ने 65% तो चांदी ने 150% से ज्यादा के शानदार रिटर्न दिए। वहीं घरेलू बाजार की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स ने 33% से ज्यादा की कमाई कराई। मेटल शेयरों की तेजी में डिमांड के साथ जियो पोलिटिकल हालात भी काफी हद तक जिम्मेदार रहे हैं। पिछले साल तो मेटल में खूब पैसा बना लेकिन क्या इस साल भी मेटल में इतनी ही तेजी आ सकती है। मेटल ही नहीं पूरे बाजार के आउटलुक पर चर्चा के लिए लंदन से सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े एलारा कैपिटल के चेयरमैन और CEO राज भट्ट

मार्केट पर बहुत बियरिश नजरिया

राज भट्ट ने कहा कि ग्लोबल फ्रंट पर हाल के दिनों में बहुत ही सरप्राइजिंग घटनाएं हुई है। बेनेजुएला की घटना बहुत बड़ी घटना है। इसका बाजार पर काफी बड़ा असर पड़ेगा। अभी तो शुरूआत है। आगे हमें बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में भारी जोखिम नजर आ रहे हैं। हमें डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा इस समय वे मार्केट पर बहुत बियरिश नजरिया रखते हैं।

मीडियम से लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजार करेंगे आउटपरफॉर्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें