Get App

New India Assurance के शेयर में जबर्दस्त बूम, एक झटके में 20% तक चढ़ा; लगा अपर सर्किट

पिछले 5 कारोबारी सत्रों में न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर 36 प्रतिशत चढ़ चुका है। 23 नवंबर को न्यू इंडिया एश्योरेंस ने शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर 2023 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2023 छमाही की फाइनेंशियल परफॉरमेंस पर चर्चा के लिए 29 नवंबर को इनवेस्टर्स और एनालिस्ट्स के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल रखी गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 4:38 PM
New India Assurance के शेयर में जबर्दस्त बूम, एक झटके में 20% तक चढ़ा; लगा अपर सर्किट
सुबह न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का शेयर बढ़त के साथ बीएसई पर 174.85 रुपये पर खुला।

शुक्रवार 24 नवंबर का दिन सरकारी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance Company Limited) के लिए बेहद शानदार रहा। इसके शेयर में 20 प्रतिशत तक की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। 23 नवंबर को न्यू इंडिया एश्योरेंस ने शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर 2023 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2023 छमाही की फाइनेंशियल परफॉरमेंस पर चर्चा के लिए 29 नवंबर को इनवेस्टर्स और एनालिस्ट्स के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल रखी गई है। इसके बाद 24 नवंबर को कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली।

सुबह न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का शेयर बढ़त के साथ बीएसई पर 174.85 रुपये पर खुला। उसके बाद इसने पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 209.40 रुपये तक का मार्क छुआ और अपर सर्किट लग गया। यह बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 94.15 रुपये है।

NSE पर कैसा परफॉर्म कर रहा स्टॉक

एनएसई पर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का शेयर सुबह 176 रुपये पर खुला और फिर 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर और अपर प्राइस बैंड 209 रुपये तक गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 94.60 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें