NBFCs और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों को बजट से सबसे ज्यादा फायदा होगा। ये कहना है कि Helios Capital के फाउंडर समीर अरोड़ा। सीएनबीसी-आवाज से बजट और बाजार पर खास चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा मौजूदा स्थिति को मौजूदा समाधान चाहिए था। सरकार की ओर से संतुलित और बेहतर बजट पेश किया गया। उन्होने आगे कहा कि इंफ्रा , डिफेंस में खर्च कम नहीं हुआ है। पोर्टफोलियो में थोड़ा बदलाव करना होगा। लोगों की जेब में पैसे बचना अच्छा रहता है। इंफ्रा, डिफेंस में तेज ग्रोथ दिख चुकी है। इकोनॉमी से जुड़े शेयरों के वैल्यूएशन महंगे हो गए थे। वहीं इंफ्रा से जुड़ी एंसिलिरी के वैल्यूएशन भी काफी ज्यादा थे। जिसके चलते ज्यादा चल चुकी कंपनियों में करेक्शन संभव है। ग्राहक के हाथ में सीधा पैसा आने से खपत बढ़ेगी । पैसा बचत करने पर फंड में फ्लो बढ़ेगा। इंफ्रा के लिए बजट में उम्मीद से कम ऐलान हुए।
