Get App

ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका हुई थोड़ी कम, अमेरिकी बाजारों में दिखा जोश

कंपनियों के मजबूत नतीजों, जोरदार इकोनॉमिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी ना होने की संभावनाओं के बीच अमेरिकी बाजार राहत की सांस लेते नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2022 पर 9:15 AM
ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका हुई थोड़ी कम, अमेरिकी बाजारों में दिखा जोश
अमेरिका में दूसरी तिमाही के नतीजों का मौसम चल रहा है। अभी तक S&P 500 की 500 कंपनियों ने अपने नतीजे पेश कर दिए हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली और पिछले कई दिनों की मंदी से यूएस मार्केट उबरते नजर आए। कंपनियों के मजबूत नतीजों, जोरदार इकोनॉमिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी ना होने की संभावनाओं के बीच अमेरिकी बाजार राहत की सांस लेते नजर आए।

शुक्रवार को सभी 3 अमेरिकी इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। फाइनेंशियल शेयरों ने इस बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान दिया। Citigroup Inc's के मजबूत नतीजों ने फाइनेंशियल शेयरों में जोश भर दिया।

बता दें कि इसके पहले गुरुवार को बाजार में JPMorgan Chase और Morgan Stanley के कमजोर गाइडेंस के चलते सुस्ती देखने को मिली थी। कल यानी शुक्रवार के कारोबार में S&P 500 और Dow दोनों अपने लगातार 5 दिनों की गिरावट से उबरते नजर आए।

कल यानी शुक्रवार के कारोबार में Dow Jones 658.09 अंक यानी 2.15 फीसदी बढ़कर 31,288.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 72.78 अंक यानी 1.92 फीसदी बढ़कर 3,863.16 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq 201.24 अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 11,452.42 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें