Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

Exide पर आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 217 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 11:51 AM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई
Surya Roshni पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से 839 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसमें 941 के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

बाजार का मूड मॉनसून की देरी ने खराब किया। निफ्टी 18700 के नीचे फिसला। ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। लेकिन मिडकैप शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंटलेक्ट डिजाइन एरीना में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सूर्या रोशनी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide

आशीष बहेती ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 217 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Intellect Design Arena

राजेश पालवीय ने Intellect Design Arena पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Intellect Design Arena में 623 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 635/640 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 616 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें