Tyre Stocks: दिग्गज टायर कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज की योजना टायर सेगमेंट के और प्रतिस्पर्धात्मक सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी की यह योजना फिलहाल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा को रास नहीं आई है। नोमुरा ने इसकी रेटिंग खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल कर दी है और टारगेट प्राइस 3242 रुपये से घटाकर 2644 रुपये कर दिया है। यह टारगेट प्राइस वही है, जिसे पिछले कारोबारी दिन यानी 23 मई को इंट्रा-डे में इसने छुआ था। पिछले कारोबारी दिन में इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 2628.80 रुपये तक आया था। दिन के आखिरी में यह 0.35 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 2659.85 रुपये (Balkrishna Industries Share Price) पर बंद हुआ था।
