शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में5Paisa.com के रुचित जैन, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और ट्रेडर एवं मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ मुकाबले के लिए हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।
