बाजार एक बार फिर से मजबूती पकड़ता दिख रहा है। 28 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके पिछले हफ्ते में भी बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। ऑटो, एनर्जी, इंफ्रास मेटल, तेल और गैस और चुनिंदा बैंकों में आई तेजी के चलते पिछले हफ्ते निफ्टी 1.5 महीने के हाई पर बंद हुआ था। Nifty50 नवंबर F&O सिरीज की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है लेकिन ऊपर की तरफ इसके 17800 के करीब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले पूरे हफ्ते निफ्टी को नीचे की तरफ 17600 पर सपोर्ट मिलता दिखा।
