Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल ने तेजी पकड़ी है। कच्चा तेल 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रेंट का भाव $84 के करीब पहुंचा। शुक्रवार को ब्रेंट का भाव $84 के पार निकला था। WTI में भी $80 के ऊपर कारोबार दिख रहा है। OPEC+ देश उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे। जून 2024 तक उत्पादन में कटौती जारी रहेगी। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GUJARAT AMBUJA EXPORTS और AVENUE SUPERMARTS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
