Get App

Top Gainers & Losers: लाल बाजार में 5 शेयर 20% तक उछले, 5 स्टॉक्स ने देखी 5% तक की गिरावट

Top Gainers & Losers: शेयर बाजार के लाल निशान में आने के पीछे मुनाफावसूली, ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का मुख्य रूप से हाथ रहा। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में ज्यादातर में तेजी रही। मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत तक उछला

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:25 PM
Top Gainers & Losers: लाल बाजार में 5 शेयर 20% तक उछले, 5 स्टॉक्स ने देखी 5% तक की गिरावट
दिन में सेंसेक्स ने 78,730.32 का हाई और 77,674.93 का लो देखा।

भारतीय शेयर बाजारों में 16 अप्रैल को गिरावट लौट आई। बाजार ने शुरुआत तो हरे निशान में की लेकिन फिर बिकवाली का दबाव छाया रहा। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,988.68 पर बंद हुआ। दिन में इसने 78,730.32 का हाई और 77,674.93 का लो देखा। इसी तरह निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत टूटकर 24,196.75 पर बंद हुआ। दिन में यह 24,400.95 के हाई और 24,102.80 के लो तक गया।

शेयर बाजार के लाल निशान में आने के पीछे मुनाफावसूली, ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का मुख्य रूप से हाथ रहा। आइए जानते हैं गुरुवार के टॉप गेनर्स और लूजर्स के बारे में...

टॉप गेनर्स

Gujarat Mineral Development Corporation | मौजूदा भाव ₹747 (+20.00%): शेयर में अपर सर्किट लगा है। 747 रुपये इसका 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। शेयर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई। गुरुवार की तेजी अच्छे ट्रेडिंग वॉल्यूम का नतीजा रही। लगभग 3.5 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें