बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रहा। निफ्टी भी 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के करीब रहा। दिग्गज रिलायंस और M&M दबाव बना रहे हैं। इधर बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट फिसला है। HDFC बैंक, एक्सिस और इंडसइंड बैंक खींच नीचे रहे हैं । बाजार में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम रहा। दोनों इंडेक्स तीन परसेंट तक टूटे। ऊंचाई से स्मॉलकैप इंडेक्स 20% तो मिडकैप इंडेक्स 18% करेक्ट हुआ। रियल्टी शेयरों में आज भी सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इंडेक्स करीब 3% फिसला है। DLF, गोदरेज प्रॉपर्टीज और प्रेस्टीज 4% गिरे। साथ ही ऑटो, फार्मा और सरकारी कंपनियों में भी दबाव रहा। वहीं IT शेयरों में आज खरीदारी रहा।
