बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 3 दिन बाद शुक्रवार, 20 जून को रिकवरी की और जोरदार तेजी दिखी। 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 6 ट्रेडिंग सेशंस में पहली बार 25,100 के ऊपर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी ने 1.60% की अच्छी बढ़त दर्ज की। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने कुछ हद तक रिकवरी की। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.46% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।